फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जहर मुक्त खेती अपनाने की दी सलाह

विज्ञापन
फोटो 09: प्राकृतिक खेती के बारे में बताते विशेषज्ञ। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव बौचड़िया में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान गोष्ठी हुई। सेवानिवृत्त डॉ. सुभाष मास्टर ट्रेनर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत, बीजा मृत और ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक इनपुट बनाने व उपयोग की जानकारी दी। डॉ. सुभाष ने कहा कि प्राकृतिक खेती न अपनाने पर 2030 तक पीढ़ी को कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने जहर मुक्त खेती अपनाने की सलाह दी। इच्छुक किसान जींद के हेमेटी संस्थान से निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं। उप मंडल कृषि अधिकारी मनमीत यादव ने ऑनलाइन पंजीकरण और सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। खंड अटेली में 2020 से सर्वाधिक बायोगैस संयंत्र लगाए गए हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें