फोटो नंबर-03बच्चों को ड्रेस वितरित करते संस्था के सदस्य। स्त्रोत-संस्था
नारनौल। स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम डॉक्टर भीमराव आंबेडकर भवन में अक्षर ज्ञान ले रहे वंचित समाज के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा जाहरवीर गोगा नवमी के अवसर पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कार्यक्रम महिपाल सिंह यादव ने सभी अक्षर ज्ञान ले रहे बच्चों को ड्रेस वितरण किया। इसके साथ बच्चों को पौष्टिक आहार खाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर स्लम जागृति ओपन सेंटर होम के संचालक भागीरथ मेल खनगवाल, शशि शर्मा, शुभम एमएसडब्ल्यू, अनिशा देवी शिक्षिका, अंकित कुमार, शकुंतला देवी मौजूद रहे। संवाद