फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेले में 11 हजार की कुश्ती सोमवीर छितरोली ने जीती

Wed, 28 Aug 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06कुश्ती के विजेता पहलवानों को पुरस्कृत करते अति​थि। स्त्रोत-स्वयं
विज्ञापन
सीहमा। बाबा खेता नाथ की जन्मस्थली सीहमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हुई। मेले की शुरुआत बाबा खेता नाथ मंदिर के महंत एतबार नाथ ने की। मंदिर में लगे मेले की दुकानों से लोगों ने खरीददारी की।
विज्ञापन

वहीं कुश्ती प्रतियोगिता में विकास बानसूर को हराकर सोमवीर छितरोली ने 11 हजार की इनामी कुश्ती जीती। कबड्डी प्रतियोगिता में 16 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर पाथेड़ा और द्वितीय स्थान पर कटकई रही। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में 21 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर पाली व द्वितीय स्थान पर नीरपुर रही।
लड़कियों की वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजस्थान पुलिस व द्वितीय स्थान पर करनाल रही। वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर करनाल व द्वितीय स्थान पर गुरुग्राम रही। बुजुर्गों की दौड़ में प्रथम स्थान पर कृष्ण कुमार जींद रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेला कमेटी व सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सरपंच बिक्रम यादव ने कहा कि गांव में हर वर्ष जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं होती है। खेलकूद से न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि रोजगार एवं यश तथा सम्मान भी प्राप्त होता है। इस मौके पर सत्यव्रत शास्त्री, पूर्व जिलाधीश राकेश कुमार यादव, भाजपा महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पम्मी मोटन, संजय पटीकरा, लखीराम सरपंच, पूर्व सरपंच नरेश यादव, खामपुरा सरपंच प्रतिनिधि इंद्रजीत, राज सिंह, बीरेंद्र व अमीलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें