फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुल्हन के मेकअप से लेकर लहंगे तक की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:59-ब्यूटी पार्लर में  मैकअप करवाती महिला---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शादी सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। दूल्हा-दुल्हन को खास लुक देने के लिए ब्यूटी पार्लरों से लेकर कपड़ों की दुकानों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। महिला ब्यूटीशियनों ने दुल्हनों के लिए आकर्षक ब्राइडल पैकेज तैयार किए हैं, वहीं लहंगा-चुन्नी, शेरवानी और डिजाइनर सूट की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। शादी समारोह से पहले ही ग्राहक एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टैनिंग फेशियल 750 रुपये, लोटस फेशियल 550 रुपये और ओथ्री फेशियल 1500 रुपये में किया जा रहा है। दुल्हनें शादी से पहले त्वचा की देखभाल और मेकअप को लेकर विशेष ध्यान दे रही हैं।
दुकानदार हेमंत भारद्वाज ने बताया कि दुल्हनों के लिए आकर्षक डिजाइन और कढ़ाई वाले लहंगे पसंद किए जा रहे हैं, जबकि दूल्हों के लिए शेरवानी और डिजाइनर सूट की मांग है। कुछ ग्राहक खरीदारी के बजाय किराये पर शादी के परिधान लेना पसंद कर रहे हैं। शेरवानी का किराया 2100 से 5000 रुपये तक है। अब तक करीब 25 बुकिंग हो चुकी हैं।
विज्ञापन


शादी के लिए शेरवानी किराये पर लेना बेहतर विकल्प है। इससे कम बजट में अच्छे डिजाइन और वैरायटी मिल जाती है। शादी में एक-दो बार पहनने के लिए महंगे कपड़े खरीदने के बजाय किराये पर लेना सुविधाजनक रहता है।
-प्रिंस ग्राहक गांव देवास

शादी के लिए शेरवानी पसंद करते समय डिजाइन और फिटिंग का विशेष ध्यान रखा जाता है। बाजार में किराये पर कई आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। इससे अपनी पसंद की शेरवानी कम खर्च में मिल जाती है और खरीदारी का बजट भी बचता है।
-सुनील ग्राहक वार्ड नं.13

फोटो संख्या:59-ब्यूटी पार्लर में  मैकअप करवाती महिला---संवाद

फोटो संख्या:59-ब्यूटी पार्लर में  मैकअप करवाती महिला---संवाद

फोटो संख्या:59-ब्यूटी पार्लर में  मैकअप करवाती महिला---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें