फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा मामले समझौते के लिए भेजे

Wed, 27 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायिक परिसर नारनौल में स्थित एडीआर सेंटर में बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंगल की अध्यक्षता और विवेक यादव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की देखरेख में सभी न्यायिक अधिकारीगणों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में सभी न्यायिक अधिकारीगणों को निर्देश दिए गए कि वे ज्यादा से ज्यादा मामले मीडिएशन एंड कांसिलेशन सेंटर में समझौते के लिए भेजें, ताकि इससे अधिक से अधिक लोगों को फायदा हो सके। बैठक में नाजर सिंह, डा. आरके डोगरा, फकरुदीन, सुधीर  परमार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अमित गर्ग सिविल जज (सीनियर  डिविजन), निशांत शर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, रामअवतार पारिक अतिरिक्त  सिविल जज (सीनियर डिविजन), मधुर बजाज, अरुण डाबला, सिविल जज (जूनियर  डिविजन), नारनौल व महेंद्रगढ से पूनम कंवर, अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर  डिविजन), अशोक कुमार, धर्मपाल, जोगिंद्र व अर्पणा भारद्वाज, सिविल जज  (जूनियर डिविजन) उपस्थित थे। इसके अलावा न्यायिक परिसर, नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नारनौल की देखरेख  में तेजाब हमले से संबंधित क्रिमिनल इंजरी कंपनसेशन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपायुक्त  संजीव वर्मा व डा. अशोक कुमार सिविल सर्जन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें