फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरुष आईटीआई में 796 सीट और महिला आईटीआई में 234 सीट पर हुआ दाखिला

Sun, 01 Sep 2024 03:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के दिशा-निर्देशानुसार आईटीआई में रिक्त सीट पर दाखिले ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे थे। अंतिम दिन शनिवार को कई छात्र-छात्राओं ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और महिला आईटीआई नारनौल में दाखिला लिया।
विज्ञापन

पुरुष आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में उपलब्ध 872 सीट में से 796 सीट पर दाखिला हुआ है। वहीं महिला आईटीआई में विभिन्न ट्रेड के अंदर उपलब्ध 312 सीट में से 234 पर दाखिला हुआ हैं। पुरुष आईटीआई में 76 सीट रिक्त रह गई और महिला आईटीआई में 78 सीट रिक्त रह गई।

आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया पिछले तीन महीने से जारी है। दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा 7 जून से 25 जून तक आवेदन किए गए थे। आवेदन आने के बाद 28 जून को प्रथम, 9 जुलाई को दूसरी, 18 जुलाई को तीसरी और 30 जुलाई को चौथी मेरिट सूची को जारी किया गया था।
विज्ञापन

इसमें चयनित छात्र-छात्राओं के दाखिले के बाद रिक्त सीट पर दाखिले गत 12 अगस्त से ओपन काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे थे। तीन महीने तक दाखिला प्रक्रिया चलने के बाद भी पुरुष आईटीआई में करीब 8 फीसदी और महिला आईटीआई में करीब 25 फीसदी सीट रिक्त रह गई। इस बात की संभावना कम है कि रिक्त सीट पर दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाएगा।

वर्जन:
ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि तक पुरुष आईटीआई में विभिन्न ट्रेड के अंदर उपलब्ध 872 सीट में से 796 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। रिक्त सीट पर दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाए जाने के बारे में कोई निर्देश अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं। दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं से अपील हैं कि नियमित रूप से कक्षाएं लें और प्रशिक्षण प्राप्त करें। -विनोद खनगवाल, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें