फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कक्षाओं में रिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया आज से

Thu, 17 Aug 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पीजी कक्षाओं में दाखिले की अंतिम जाने के बाद भी महाविद्यालय में रिक्त सीटों को लेकर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें की उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए अंतिम तिथि 5 अगस्त किए जाने के बाद भी रिक्त सीटों को लेकर फिजिकल काउंसलिंग के तहत आवेदन किया जाना है। राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में तीन संकायों में 120 सीटें है, जिनमें से 68 सीटें भर चुकी है। जबकि 52 सीटें अभी भी रिक्त है। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए विद्यार्थी 17 अगस्त को सुबह 10 से एक बजे तक आवेदन जमा किए जाएंगे तथा दोपहर 2 बजे नोटिस बोर्ड पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। शाम पांच बजे तक विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी महिला महाविद्यालय में विभिन्न कटेगरियों में दाखिला ले सकती है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के नोडल अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में दो संकायों में 100 सीटों पर 51 सीटों पर दाखिला हो चुका है। जबकि 49 सीटें अभी भी रिक्त है। जल्द ही रिक्त सीटों को लेकर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया नए विद्यार्थियों के लिए पोर्टल दोबारा ओपन किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
संकाय कुल भरी रिक्त
एमए अंग्रेजी 40 20 20
एमकॉम 40 25 15
एमएससी 40 23 17

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
एमए हिंदी 50 28 22
एमए अंग्रेजी 50 23 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें