बावल। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार 8 दिसंबर को गांव मोहनपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम होगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। संवाद