फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रशासन के दावों की खुली पोल, कड़ाके की ठंड में अस्पताल की जड़ में सोता मिला दिव्यांग

Thu, 26 Dec 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05रात के समय पुलिस लाईन रोड पर एक निजी अस्पताल के बाहर सोता दिव्यांग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार रात शहर का जायजा लिया। शहर थाना से महज तीन सौ मीटर पहले कड़ाके की ठंड में निजी अस्पताल की जड़ में एक दिव्यांग सोता मिला। साथ ही ट्राई साइकिल भी वहीं पर खड़ी थी। सर्दी की शुरूआत के दौरान डीसी ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को आदेश दिए थे कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न मिले। मिलता है तो उसे रैन बसेरे में पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

करीब साढ़े 9 बजे टीम रेलवे स्टेशन पहुंची तो यहां भी एक परिवार के सात लोग खुले में सोते मिले। उन्होंने बताया कि वे सभी दिल्ली से आए हैं। उदयपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सर्दी ज्यादा थी और ट्रेन के आने में काफी समय था तो सभी लोग यहीं पर सो गए।
जीआरपी चौकी का मुआयना करने के बाद टीम आरपीएफ चौकी पहुंची। यहां पर एक महिला कर्मचारी काम करती हुई मिली। उनसे जब अन्य स्टाफ के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि स्टेशन पर दौरा करने के लिए गए हैं। इसके बाद जब स्टेशन पर जाकर देखा तो आरपीएफ जवान सहित दो कर्मचारी यात्रियों से पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन

इंसेट
पुलिस की इंटरसेप्टर भी मिली
रात करीब साढ़े 10 बजे टीम जब स्टेशन से बाहर जाने लगी तो पुलिस की इंटरसेप्टर भी परिसर में खड़ी दिखाई दी। इस संबंध में पुलिस कर्मचारी करनेल सिंह ने बताया कि टीम शहर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में दौरा करती है। ट्रेन आने से पहले स्टेशन पर का जायजा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें