फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिना आईडी के रह रहे किरायेदारों का डाटा एकत्रित करे प्रशासन

Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना में रविवार को विभिन्न संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे में एक संगठन तैयार करने की रूपरेखा तैयार कर 21 सदस्यों का संगठन बनाया गया, जोकि बाहर से आए रोहिंग्या व समाज विशेष का डाटा तैयार करेंगे और मकान मालिक से निवेदन करेंगे कि उन्हें यहां से भेज दें। इसके बाद प्रशासन से कहेंगे।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व सब इंस्पेक्टर धनपत यादव ने की। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक महेश बोहरा ने कहा कि आज इस कस्बे व क्षेत्र में इन लोगों की प्राथमिक सतर पर एंट्री हुई है, धीरे-धीरे ये लोग यहां अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं। अगर इनमें रोहिंग्या, समुदाय विशेष के लोग जो बांग्लादेश से आए हुए हैं या कोई असामाजिक तत्व भी रह रहा है, उन्हें गांव से बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन

बिना आईडी के किसी भी नागरिक को किरायेदार रखने की अनुमति नहीं दी जाए। बैठक का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी भगत सिंह ने कहा कि जो नूंह के अंदर सुनियोजित तरीके से हिंदू भाई-बहनों व पुलिस प्रशासन के साथ मौत का खेल खेला है, उसे देश कभी माफ नहीं करेगा। देशहित के गद्दारों के लिए इस देश में कोई स्थान नहीं है।
प्रधान विजय सिंह ने कहा कि कुछ लोग यहां झोपड़ियों में किराये पर रह रहे थे, जो कि अपने आपको असम का बता रहे थे। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड तो फर्जी भी बने हुए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। दुकानदार सेठी ने कहा कि उन लोगों ने यहां के दुकानदारों का काम ठप कर दिया। इस दौरान सभी ने यह फैसला लिया कि मंगलवार को शाम 5 बजे बाबा मोलड़ नाथ ग्राउंड में दोबारा से बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान दौरान में प्रांतीय गो सेवा प्रमुख कंवर सेन वशिष्ठ, बजरंग दल विजय सिंह यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक से संचालक डॉ. विनोद कुमार यादव, मास्टर कृष्ण सिंह यादव, जोगेंद्र, रवि यादव, विजय सिंह, मनोज गुप्ता, सूबे सिंह, हरेंद्र शर्मा, पवन कुमार, अमित कुमार, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें