फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण पर अब प्रशासन की पैनी नजर, दुकानदारों को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नायब तहसीलदार एकता ने बुधवार को बाजारों और शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर अतिक्रमण की स्थिति जांची। कई जगह दुकानदारों ने बरामदों में सामान रखा था। इसपर उन्होंने दुकानदारों को कहा कि यदि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक की ओर से सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे तुरंत अपने-अपने सामान को निर्धारित सीमा के भीतर रखें और सार्वजनिक स्थानों को खाली करें।नायब तहसीलदार एकता ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाजार में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाने के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

लंबे समय से प्रशासन और नगर पालिका की अनदेखी के चलते शहर में अतिक्रमण की समस्या दोबारा गंभीर रूप ले चुकी थी। पहले भी कई बार अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए गए लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया।
दुकानदारों की ओर से फिर से बरामदों और सड़कों पर कब्जा कर लिया गया। इससे बाजार की व्यवस्था बिगड़ती चली गई। शहर के लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण बाजार में चलना तक मुश्किल हो जाता है।
खासकर भीड़भाड़ के समय हालात और भी खराब हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को नियमित रूप से जारी रखा जाए ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां आम नागरिकों में राहत की उम्मीद जगी है। वहीं दुकानदारों में हलचल भी देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन की यह सख्ती कितनी प्रभावी साबित होती है और शहर को अतिक्रमण से कब तक राहत मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें