फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिन खामोशी के बाद फिर चला डंडा

Wed, 13 Jan 2016 06:27 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन की खामोशी के बाद एक बार फिर से नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण पर डंडा चलाया है। बुधवार दोपहर 1:30 बजे नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नप कर्मचारियों ने पांच रेहड़ियों को सामान सहित जब्त कर लिया। टीम की इस कार्रवाई से रेहड़ी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने रेहड़ी वालों को रेवाड़ी रोड और बस स्टैंड पर रेहड़ी न लगाने की सख्य हिदायत दी।
विज्ञापन


नगर परिषद ने बुधवार को सबसे पहले गर्ल्स आईटीआई के पास लगने वाली रेहड़ियों को हटाया। इसके बाद नप कर्मचारियों ने बस स्टैंड, सिंघाणा रोड और महेंद्रगढ़ रोड पर दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों को बाहर किए गए अतिक्रमण और रेहड़ियों को हटाया। इस दौरान नप कर्मचारियों ने कई रेहड़ियों व दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। नगर परिषद द्वारा प्रतिदिन चलाए जा रहे अभियान से न केवल रेहड़ी व दुकानदार दुखी हैं, बल्कि नगर परिषद कर्मचारी भी रोज-रोज की इस कार्रवाई से परेशान हो चुके हैं। नगर परिषद की इस कार्रवाई आम आदमी ही नहीं, बल्कि नप कर्मचारी भी दबी जुबान से इसकी निंदा करने लगे हैं।

रजिस्ट्रेशन के बाद भी नहीं लगाने दी जा रही रेहड़ी
नगर परिषद की ओर से रेहड़ी चालकों के लिए बनाई गई योजना के अनुसार रेहड़ी चालकों ने अपनी-अपनी रेहड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। बावजूद इसके नगर परिषद द्वारा उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। इससे रेहड़ी चालकों का न केवल समय बर्बाद होता है बल्कि उन्हें आर्थिक हानि भी उठानी पड़ रही है। नगर परिषद की योजना के अनुसार सबसे पहले शहर के सभी रेहड़ी चालकों का रजिस्ट्रेशन किया जाना था। रजिस्ट्रेशन होने के बाद रेहड़ी चालकों को नगर परिषद द्वारा निर्धारित की गई कुछ जगहों पर रेहड़ी लगाने के लिए स्थान देना निश्चित किया गया था, लेकिन नगर परिषद की यह योजना शुरू होने से पहले ही दम तोड़ती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


रेहड़ी लगाने के लिए शहर में ये जगह हुई थी निर्धारित
शहर में लगने वाली रेहड़ियों के लिए प्रशासन व नगर परिषद ने मिलकर कुछ स्थान निश्चित किए थे। जिनमें रामानंद राधेश्याम धर्मशाला के पास, गर्ल्स आईटीआई, रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड के पास, गोशाला रोड कमेटी की जमीन पर, सिंघाणा रोड पर पैट्रोल पंप व सुभाष पार्क शामिल है। नगर परिषद द्वारा निश्चित किए गए स्थानों पर कलर कोड के साथ निर्धारित संख्या के हिसाब से रेहड़ियों लगनी थी, लेकिन नगर परिषद की यह योजना भी पूर्व में बनाई गई अन्य योजनाओं की तरह सिरे नहीं चढ़ पाई है।

रेहड़ियों तक ही सीमित नगर परिषद का अभियान
नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा अभियान केवल रेहड़ियों तक ही सीमित होकर रह गया है, जबकि शहर के मुख्य बाजार अतिक्रमण से अटे पड़े है। परंतु नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सड़कों पर फ्लैक्स बोर्ड आदि लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। जिस कारण मुख्य बाजारों में अकसर जाम जैसी स्थित बनी रहती है।

रेवाड़ी रोड पर नहीं लगने दी जाएगी रेहड़ियां
नगर परिषद कर्मचारियों के अनुसार रेवाड़ी रोड पर बस स्टैंड होने के चलते प्रतिदिन इस सड़क मार्ग पर अधिक लोगों का आवागमन होता है। वहीं बस स्टैंड के पास सड़क किनारे रेहड़ियां लगी होने के चलते लोगों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। इससे हर समय हादसा होने का भय भी बना रहता है। इसलिए बस स्टैंड के आस-पास किसी भी सूरत में रेहड़ियां नहीं लगने दी जा सकती है। इसके लिए उन्होंने रेहड़ी चालकों को सख्त हिदायतें भी दी है। अगर फिर भी कोई रेहड़ी चालक बस स्टैंड के आस-पास रेहड़ी लगाता पाया गया तो उसकी रेहड़ी को जब्त किया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार को 5 रेहड़ियों को जब्त किया गया। वहीं अब तक नगर परिषद द्वारा 400 के करीब रेहड़ियां जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें