फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: खाटूधाम को जाने वाली ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच।

Sat, 18 Feb 2023 06:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजस्थान में स्थित खाटू धाम में लगने वाले फाल्गुन वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली ट्रेनों में कोच बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार रेलवे ने पांच जोड़ी रेल सेवाओं में 10 साधारण श्रेणी के कोचों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। मदार-रेवाड़ी-मदार ट्रेन में 18 फरवरी से 10 मार्च तक दो साधारण श्रेणी कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसी तरह रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा में 18 फरवरी से 10 मार्च तक दो साधारण श्रेणी कोच अस्थाई तौर पर बढ़ाए जा रहे हैं। इसके अलावा रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी, रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी व फुलेरा-जयपुर -फुलेरा रेल सेवा में 18 फरवरी से 10 मार्च तक दो साधारण श्रेणी कोचों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि खाटू धाम में लगने वाले फाल्गुनी मेले में देशभर के लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें