फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वाहनों की भिड़ंत में कार सवार घायल

Thu, 13 Feb 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। अब 10 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दी है। जयपुर निवासी गुलाब चंद शर्मा ने बताया कि वह 26 जनवरी को कार से बेटे अश्विन की शादी कार्ड देने गया था। जब वह देवता की तरफ से सर्विस रोड से आते हुए बहरोड जाने के लिए फ्लाई ओवर के नीचे मुड़ा ही था। तभी नांगल चौधरी की तरफ से एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी बाईं आंख पर गंभीर चोट व जबड़े में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने नांगल चौधरी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उसे बहरोड अस्पताल में लेकर गए। सुधार नहीं हाेने की वजह से उसे जयपुर लेकर गए। जहां से 10 फरवरी को छुट्टी मिली है। इसके बाद बस चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें