फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मनुष्य एक धीमा जहर है : महासिंह

Tue, 29 Apr 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 3ढाणी कोजिंदा में बच्चों को शपथ दिलाते ब्रिगेड ऑफिसर अशोक कुमार।स्रोत: डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोजिंदा और ढाणी कोजिंदा में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। रेडक्रॉस ब्रिगेड ऑफिसर अशोक कुमार और त्रिभुवन वर्मा ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बताया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्रिगेड ऑफिसर अशोक कुमार ने नशे से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशे से आर्थिक नुकसान के अलावा शारीरिक, मानसिक नुकसान भी होता है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। गाड़ी चलाते हुए सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर ढाणी कोजिंदा माध्यमिक विद्यालय के मौलिक मुख्य अध्यापक महासिंह ने नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा मनुष्य एक धीमा जहर है। किसी के बहकावे और बुरी संगत में आकर नशे की कभी शुरुआत नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर दोनों माध्यमिक स्कूलों के अध्यापक अमित यादव, धर्मेंद्र यादव, स्नेह लता, सुमन लता, दिनेश यादव, रविंद्र कुमार, अविनाश यादव, मनीषा, महेश कुमार, संजय वर्मा, इंद्रजीत, तमन्ना आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें