फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर में मौके पर ही बनाई बुढ़ापा पेंशन

Wed, 26 Jun 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 53 लघुसचिवालय महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता-- सं
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में कैंप कार्यालय एवं समाधान शिविर लगाया गया। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार चल रहे इस कार्यक्रम के दौरान आज 65 शिकायतें आई। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

समाधान शिविर में आए रेलवे रोड महेंद्रगढ़ निवासी महेंद्र कुमार की मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन बनाई। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी नीतियों की सराहना की। समाधान शिविर में आए महेंद्रगढ़ निवासी मुन्नी देवी की मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन बनाई। इस दौरान मुन्नी देवी के पति राजकुमार ने इस पर खुशी जताई। महेंद्रगढ़ निवासी अंगूरी देवी की भी मौके पर ही बुढ़ापा पेंशन बनाई गई।
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविरों को लगाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही छत के नीचे जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करना है। सभी विभागों के अधिकारी प्रतिदिन उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक शिकायतें सुनते हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर शिकायत को पूरी गंभीरता के साथ दूर करें।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, डीएसपी मोहम्मद जमाल, पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ कृष्ण कुमार, एसईपीओ मोहनलाल , एसईपीओ प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप, जिला कल्याण विभाग से ममता, क्रिड विभाग से अनिता सैनी व रवि के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें