फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाद केंद्र पर डीएपी का अकाल, बुवाई सिर पर और किसान खाली हाथ

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सरकारी खाद  केंद्र पर यूरिया खालेकर जाता किसान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। किसान लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि फसल की बुवाई का समय नजदीक है और ऐसे में डीएपी की जरूरत बढ़ गई है। खाद न मिलने से उन्हें फसल की तैयारी को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

खाद केंद्र के कर्मचारी नरेंद्र ने बताया कि केंद्र पर फिलहाल यूरिया की खेप पहुंची है। करीब 560 बैग यूरिया आया, जिसमें से लगभग 100 बैग किसानों को वितरित किए जा चुके हैं और 460 बैग शेष हैं।
यूरिया की सूचना मिलने पर किसान केंद्र पहुंचे, जहां उन्हें खाद बांटी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार तक डीएपी की आपूर्ति होने की संभावना है और खाद आने के बाद उपलब्ध मात्रा के अनुसार किसानों को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान धर्मपाल, सुमेर और सुधीर ने बताया कि डीएपी की जानकारी लेने के लिए उन्हें कई बार केंद्र आना पड़ रहा है, लेकिन हर बार आपूर्ति न होने की बात कही जाती है। समय पर डीएपी न मिली तो उन्हें निजी दुकानों का रुख करना पड़ सकता है जहां अतिरिक्त खर्च की चिंता रहती है।
किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से पर्याप्त मात्रा में डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
बुधवार तक 1000 बैग पहुंचने की संभावना
हैफेड मैनेजर जगराम ने बताया कि केंद्र पर यूरिया पहुंच चुकी है और किसानों को वितरित की जा रही है। डीएपी के एक हजार बैग बुधवार को पहुंच जाएंगे, जिसके बाद इनका वितरण किया जाएगा। डीएपी के पांच हजार बैग की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें