फोटो संख्या:87- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम कार्यालय के बाहर खड़ी आईजीयू की टीम-- संवाद
महेंद्रगढ़। कॉलेजों में चल रही परीक्षाओं के दौरान आसपास खुलने वाली फोटो स्टेट की दुकानों पर संज्ञान लेते हुए वीरवार को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी की टीम ने उपमंडल अधिकारी के साथ बैठक की। महेंद्रगढ़ में कॉलेज परीक्षा के दौरान नियमों को ताक पर रखकर फोटो स्टेट की दुकानें खोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
वीरवार को आईजीयू के रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह ने महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव के साथ मुलाकात की। इस दौरान रजिस्ट्रार दिलबाग सिंह, कॉलेज प्राचार्या प्रो. पूर्णप्रभा तथा उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर कालेज गेट के सामने दुकानों पर पहुंचे तथा जांच की।
वहीं उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव का कहना है कि आईजीयू के रजिस्ट्रार, काॅलेज स्टाफ के साथ बैठक फोटो स्टेट की दुकानों के संचालकों के साथ बैठक की गई है। बैठक के दौरान फोटो स्टेट की दुकानें खोलने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।