फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी के बदहाल शौचालय पर मार्केट कमेटी सचिव को एसीएस ने फटकारा

Sun, 05 Apr 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव को फटकार लगाते अत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनाज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वंडरू को शौचालय बदहाल मिले और मंडी में टीन शेड तक नहीं मिला। शौचालय की बदहाल दशा पर एसीएस ने मार्केट कमेटी सचिव आदित्य को फटकार लगाई व शाम तक सफाई के निर्देश देकर वे आगे बढ़े।
विज्ञापन


अधिकारी ने खरीद केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। अधिकारी ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं और मंडी प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। उनके साथ विधायक कंवर सिंह यादव व एसडीएम योगेश सैनी भी निरीक्षण के लिए मंडी में पहुंचे थे। उन्होंने प्राइवेट एजेंसी की ओर से खरीदी गई 23 क्विंटल सरसाें की गुणवत्ता जांच की और व्यापारियों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
ये रहे मौजूद
डीएसपी दिनेश कुमार, जिला विपणन एवं परिवर्तन अधिकारी जगजीत कादियान, एसडीओ कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव, हैफेड मैनेजर विरेंद्र यादव, वेयर हाउस डीएम रेखा मलिक, मैनेजर आनंद यादव, खाद्य आपूर्ति विभाग सावित्री देवी, एएफएसओ अरुण सैनी, नारनौल मंडी सचिव नकुल यादव, मार्केट कमेटी जेई दाताराम, अनाज मंडी प्रधान बिजेंद्र, रणधीर सिंह आदलपुर, मुकेश माजरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व आढ़ती।
विज्ञापन


गुणवत्ता जांचने के दिए निर्देश
एसीएस ने फसल की गुणवत्ता की स्वयं जांच की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप करने के लिए कहा। मंडी में आने वाले किसी भी किसान को अपनी फसल बेचने में परेशानी न होने देने और समय से चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने निर्देश दिए। हैफेड डीएम प्रवीन शर्मा से ऑयल मील संबंधी चर्चा की।
खरीद शुरू, लेकिन टीनशेड की व्यवस्था नहीं
व्यापारियों ने एएसीको बताया कि खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है लेकिन अभी तक यहां पर टीन शेड नहीं लग पाया है। अगर किसान यहां अपनी फसल रखेंगे तो बारिश में खराब होगी और इसका सबसे अधिक नुकसान आढ़तियों व किसानों को होगा। इसके चलते किसान भी मंडी में आने से कतरा रहे हैं और खेत से ही फसल की बिक्री कर रहे हैं। इस पर एससीएस ने व्यापारियों को जल्द टीन शेड लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मंडी में सफाई व्यवस्था, पेयजल, तौल व्यवस्था और फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए।

किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। हरियाणा सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - विधायक कंवर सिंह

अनाज मंडी के निरीक्षण में सफाई व टीन शेड की कमी मिली है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और अब जल्द ही किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं मंडी उपलब्ध होंगी। किसी किसान को फसल बेचने व मूलभूत सुविधाएं उपयोग करने में परेशानी नहीं होगी।
- डॉ. राजा शेखर वंडरू, अतिरिक्त मुख्य सचिव

फोटो संख्या:56- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव को फटकार लगाते अत

फोटो संख्या:56- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी सचिव को फटकार लगाते अत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें