कनीना। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव रामबास निवासी एक व्यक्ति को 820 ग्राम गांजा पत्ती के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव रामबास निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर वीरवार को न्यायालय में पेश किया किया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना सदर कनीना की टीम ने गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कपूरी में ठेके के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो आरोपी बाइक की डिग्गी में पॉलिथीन में 820 ग्राम गांजे के साथ काबू किया गया। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है।