फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फैक्टरी में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने माजरा चुंगी स्थित एक फैक्टरी में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अजय निवासी गांव परसरामपुरा जिला झुंझुनूं (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने 58 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील कुमार निवासी गांव अगिहार (हाल माजरा चुंगी महेंद्रगढ़) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। सुनील की माजरा चुंगी पर दरवाजों और खिड़कियों की फैक्टी है जहां आरोपी अजय पिछले कुछ समय से नौकर के रूप में काम कर रहा था।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 27 मार्च की रात को उसने इंश्योरेंस के पैसे देने के लिए अपने ऑफिस के गल्ले में 83,500 रुपये रखे थे जिसकी जानकारी आरोपी अजय को थी। रात को ऑफिस बंद कर वह अपने घर चला गया और अजय सहित दो मजदूर फैक्टरी में ही मौजूद थे।
विज्ञापन

जब शिकायतकर्ता ने 28 मार्च को सुबह आकर देखा तो ऑफिस के पीछे का दरवाजा खुला था और सामान बिखरा हुआ था और 83,500 रुपये गायब थे। इसके बाद जब फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई तो उसमें आरोपी अजय फैक्टी के शटर के नीचे से छुपकर निकलता हुआ दिखाई दिया।
घटना के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था और दूसरे कर्मचारी को उसके जाने की कोई भनक नहीं लगी। शिकायत और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने पर उसके कब्जे से 58 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें