फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी काबू

Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। थाना सतनाली की पुलिस टीम ने गांव जड़वा में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध रूप शराब बेचने का आरोपी काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपी से 34 बोतल शराब बरामद की गई। थाना सतनाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव जड़वा में स्कूल के पास गांव सोहड़ी निवासी सुनील अवैध रूप से शराब बेचने की फिराक में है। टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुनील बताया। उसके पास से बरामद कट्टे की तलाशी लेने पर 34 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सतनाली में मामला दर्ज किया और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें