महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने 91 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान लालाराम निवासी झूक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बस स्टैंड महेंद्रगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान तुलाराम चौक महेंद्रगढ़ मौजूद थी, उसी समय टीम को सूचना मिली कि बस स्टैंड महेंद्रगढ़ के सामने एक व्यक्ति नशीला पदार्थ गांजा बेच रहा है। सूचना पर टीम ने बताए गए स्थाना पर पड़ताल की तो एक व्यक्ति को काबू कर तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।