फोटो संख्या:69- अवैध हथियार सहित आरोपी कृष्ण उर्फ केडी सीआई पुलिस कनीना के गिरफ्त में--स्रोत--
कनीना। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कनीना क्षेत्र से अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी कृष्ण उर्फ केडी निवासी भोजावास को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस अड्डा भोजावास पर मौजूद थी। उसी समय टीम को सूचना मिली कि कृष्ण उर्फ केडी वासी भोजावास के पास अवैध हथियार है और पड़तल बस अड्डा से भोजावास की तरफ पैदल आ रहा है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ केडी उपरोक्त बतलाया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।