फोटो नंबर- 09पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुधीर कुमार। स्रोत-पुलिस
नारनौल। सीआईए पुलिस टीम ने हेरोइन सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव कोरियावास निवासी सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 101.85 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। सीआईए टीम को सूचना मिली कि सुधीर कुमार दोस्त की गाड़ी में दिल्ली से चिट्टा लेकर ढाणी भाटोठा, मांदी होता हुआ कोरियावास जाएगा। इस पर टीम ने गांव मांदी के नजदीक एक गाड़ी आती दिखाई दी। रुकवाकर चालक से नाम पता पूछा तो सुधीर कुमार बताया। पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद