फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किलो 490 ग्राम गांजे के साथ आरोपी काबू, सतनाली थाने में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। थाना सतनाली की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को 1 किलो 490 ग्राम गांजे के काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेंद्र उर्फ गदर उर्फ बबलू निवासी सतनाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सतनाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। थाना सतनाली प्रबंधक निरीक्षक विनय कुमार ने बताया टीम गश्त के समय गोशाला मोड़ सतनाली पर मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि भूपेंद्र निवासी सतनाली अपने मकान के सामने गांजे की प्लास्टिक पुड़िया बनाकर बेच रहा है। टीम ने सूचना के आधार पर बताए हुए स्थान पर पहुंचकर जांच की तो आरोपी अपने हाथ में प्लास्टिक की थैली लिए हुए खड़ा था। आरोपी से पैकेट में 1 किलो 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें