कनीना। क्षेत्र से नोजल व केबल चोरी के मामले में थाना शहर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील निवासी डूमोली जिला झुंझुनू राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। गांव चेलावास निवासी जगदेव ने थाना शहर कनीना में चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उसने ग्राम पंचायत चेलावास की पंचायती जमीन एक साल के लिए उसने पट्टे पर ली हुई है। गत 21 फरवरी की रात गेहूं की फसल से 12 नोजल और 1 बैंड तथा बोरवेल की केबल चोरी की गई थी। इसी रात को संदीप के खेतों से 12 नोजल चोरी हुई थी। इसके अलावा किसान जयभगवान ने उसके खेत से 11 फव्वारा नौजल व सिंचाई उपकरण चाेरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।