फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माता अन्नपूर्णा से मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी।
विज्ञापन

सिद्ध शक्तिपीठ मां अन्नपूर्णा नगरकोट धाम नांगल सोडा में सीता नवमी शनिवार के दिन भंडारे और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धाम पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान हरियाणा व दिल्ली आदि से अनेक भक्त माता के दरबार पहुंचे और सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर माता के धाम को बहुत ही मनोहारी रूप से सजाया गया जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। गायक योगी अरमान एंड पार्टी ने माता अन्नपूर्णा का भक्ति भव से गुणगान किया गया। इस दौरान महाकाल आर्ट ग्रुप दिल्ली के कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। सीता नवमी पर अन्नपूर्णा नगरकोट धाम में हुआ भजन व भंडारे का आयोजनके धाम में सर्वप्रथम सुबह दस बजे कन्या पूजन के बाद भक्तों के लिए माता अन्नपूर्णा का दरबार दर्शनों के लिए खोला गया। भक्तों ने माता अन्नपूर्णा के दरबार में ध्वजा नारियल चुनरी चढ़ाकर गुरु मां का आशीर्वाद प्राप्त कर मन्नतें मांगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरु मां ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप चाहे कहीं भी चले जाओ लेकिन अगर आपने-अपने घर में माता-पिता की सेवा नहीं की तो सारी पूजा पाठ व्यर्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें