फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने शराब के नशे में पानी में डुबोकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शराब के नशे में साथी विक्रम वासी रसूलपुर को गांव धरसू क्षेत्र में नहर के पास तालाब में डुबोकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी की पहचान दिनेश वासी रसूलपुर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने सुमित कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को पीड़िता ने कनीना थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 18 जुलाई की शाम के बाद से उसका पति घर नहीं आया है और जिसका फोन नंबर भी बंद आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में घटना में शामिल आरोपी दिनेश वासी रसूलपुर को गत दिवस रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पता लगाया कि आरोपी दिनेश, विक्रम शराब पी रहे थे और शराब के नशे में गांव धरसु क्षेत्र में नहर के पास वाले तालाब में नहाने चले गए। तालाब में नहाते समय आरोपित ने विक्रम की पानी में डुबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को गाड़ी में डालकर चिड़ावा झुंझुनूं रोड पर ओझटू गांव की बणी में डाल आया। 22 जुलाई को राजस्थान पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने के बारे में सूचना मिली। जिस पर मृतक के परिवार वालों द्वारा पहचान करने पर कनीना थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें