फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध पटाखों के भंडारण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में खाली प्लॉट में अवैध रूप से पटाखे रखने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने आरोपी राहुल निवासी महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 प्लास्टिक कट्टों में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए, जिनका कुल वजन करीब 158 किलोग्राम था। डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि 25 अक्टूबर को थाना शहर महेंद्रगढ़ की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान खाली प्लॉट में पटाखे रखे होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पटाखों को कब्जे में लिया और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें