फोटो संख्या:53- चोरी का आरोपी शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। शहर के वार्ड 9 में बिजली वायर चोरी के मामले में पुलिस ने मोहल्ला सैनीपुरा निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार ने 3 सितंबर को चोरी की सूचना दी थी। उनके मकान की केबल और विद्युत वायरिंग काटकर चुराई गई थी। पुलिस ने रविवार को प्रिंस को सैनी स्कूल के पास से पकड़ा। पूछताछ में उसने अकेले चोरी करने और वायर कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से 700 रुपये बरामद किए हैं। प्रिंस के खिलाफ वर्ष 2022 में भी चोरी का मामला दर्ज है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। संवाद