फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टाइल की पेटियां चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में दुकान से टाइल की पेटियां चोरी करने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने आरोपी को मंगलवार को कुराहवटा रोड से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान देवेंद्र उर्फ देवा निवासी ककराला के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी से टाइल की पेटियां बरामद कर ली हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शिकायतकर्ता देवेंद्र निवासी खेड़की ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत देते हुए बताया था कि देवेंद्र उर्फ देवा निवासी ककराला काफी दिनों से उसकी दुकान पर कार्य करता है। 2 जनवरी को देवेंद्र ने टाइल की पेटियां चोरी करके गाड़ी में डालकर बेच दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कई बार टाइलें बेच चुका है, स्टोक जांच करने पर पता चला कि मौके पर टाइलें कम है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और टाइल की पेटियां बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें