फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 451 ने कराई स्वास्थ्य की जांच

Wed, 03 Jan 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव बेरावास व खैरोली पहुंची। गांव खैरोली में जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव व गांव बेरावास में भाजपा प्रदेश यूवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि ने विकसित भारत की गांव के नागरिकों को शपथ दिलाई। जिला परिषद सदस्य देवेंद्र यादव ने कहा कि अब आमजन को किसी दफ्तर में नहीं जाना पड़ता। डबल इंजन की सरकार आपके द्वार पहुंची है। इस यात्रा में विभिन्न विभागों से आए अधिकारी आप लोगों की समस्याएं सुनेंगे व उन समस्याओं को मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने गांव खैरोली के नागरिकों को 13 लाख रुपये गांव के रास्ते के लिए, 25 लाख रुपये गांव में पुल बनने के लिए, 6 लाख रुपये गांव में खेल मैदान बनाने के लिए दिए। उन्होंने गांव बेरावास के शहीद नित्यानंद की पत्नी राजवंती को सम्मानित किया व गांव खैरोली में शहीद अवतार सिंह, कृष्ण कुमार, बीरबल के परिजनों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव ने गांव बेरावास के स्कूल के टॉपर बच्चे विशाल, ध्रुव, करीना को सम्मानित किया। इसी प्रकार गांव खैरोली में स्कूल के टॉपर, सुलोचना, आरती, नवीन कुमार, अभिषेक व गांव खैरोली की 400 मीटर एथलीट की स्टेट चैंपियन खिलाड़ी कुमारी रीना को सम्मानित किया। गांव बेरावास में मुख्य अतिथि ने सबसे बुजुर्ग पुरुष प्रभुदयाल व गांव खैरोली में मुख्य अतिथि ने गांव के सबसे बुजुर्ग पुरुष हरनारायण व सबसे बुजुर्ग महिला सरबती को लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला समाज कल्याण विभाग ने 5 नागरिकों की पेंशन बनाई, उज्ज्वला योजना के तहत 2 नागरिकों ने गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई किया, स्वास्थ्य विभाग ने 451 लोगों की जांच की व 75 नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया, आयुष विभाग ने 197 नागरिकों का ओपीडी की।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, पवन खैरवाल प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य, नागरिक संसाधन सूचना विभाग से मैनेजर रवि तंवर, खाद एवं आपूर्ति विभाग से प्रवीन यादव बेरावास, डीईओ नितिन कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार, जितेंद्र, सुरेंद्र, सोनू के अलावा अन्य अधिकारी एवं गांव के नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें