नारनौल। सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान समसु वासी रतिगढ़ी फिरोजाबाद यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आगरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
सीआईए नारनौल की टीम ने शहर नारनौल क्षेत्र रविदास मंदिर के बाहर दशमेश नगर के पास से एक आरोपी रोहित कुमार वासी नारायणपुर पंचरूकी जिला सिवान बिहार को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज न्यायालय में पेश किया और न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध हथियार के बारे में पूछताछ की गई, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसके साथी समसू के पास से अवैध हथियार लाया था। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आगरा क्षेत्र से आरोपी रोहित के साथी समसू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।