फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Mon, 26 Feb 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर से छिलरो मार्ग पर एक डंपर व ऑटो भिड़ंत में शनिवार देर शाम एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान के खेतड़ी तहसील के गांव ढाणा गोविंददासपुरा निवासी पवन सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई 22 वर्षीय सुनील सिंह मेहाड़ा के एक कालेज से स्नातक की पढ़ाई करता था। शनिवार को वह किसी काम से निजामपुर गया था और निजामपुर से ऑटो में बैठकर नारनौल की ओर जा रहा था। रास्ते में छिलरो मार्ग पर एक डंपर चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। लेकिन सुनील को सिर में गंभीर चोटें आई थी। एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे पहले तो शहर के ही एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से भी उसको रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जयपुर के निम्स अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन सुनील ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि निजामपुर से नारनौल के बीच सवारियों से भरे ऑटो को छिलरो के नजदीक एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। ऑटो में 14-15 सवारी बैठी हुई थी, जिसमें से सात-आठ सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इन घायलों में से एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें