फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आठ साल से फरार आरोपी काबू

Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आठ साल से फरार चल रहे आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के सुबा सिंह उर्फ कुलवंत सिंह निवासी चौताला थाना तरण-तारण के रूप में हुई है। पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने वीरवार देर शाम आरोपी को पंजाब के तरण-तारण क्षेत्र से काबू किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2015 में महिला थाना नारनौल में अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। इसके बाद मामले की कार्रवाई न्यायालय में चली। आरोपी कन्या की पेशियों से नदारद रहने लगा जिसे न्यायालय द्वारा भगौड़ा घोषित किया गया था। टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें