शुद्ध मसाले का शुभारंभ करते आफताब अहमद व ईश्वर सिंह।
नारनौल। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित अम्मा पूजा स्वयं सहायता समूह के सदस्य रेणु बाला ने गांव काटी की ''दीदी के शुद्ध मसाले'' महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक बहुत बड़ी कड़ी साबित होगी। यह समूह लोगों को शुद्ध एवं मिलावट रहित मसाला मुहैया करवाएगा।
एडीसी वैशाली सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को स्वयं सहायता समूह द्वारा शुरू की गई इस यूनिट का केशव नगर नारनौल में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आफताब अहमद व आजीविका जिला कार्यात्मक प्रबंधक ईश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक आफताब अहमद ने बताया कि जिला में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करके आत्मनिर्भर बन रही हैं। आजीविका जिला कार्यात्मक प्रबंधक ईश्वर सिंह ने बताया कि गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर उनको रोजगार करने के लिए प्रशिक्षण करवाया जाता है। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशिका श्वेता गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर से स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण करवाए जाते हैं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अटेली के खंड प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ''दीदी के शुद्ध मसाले'' नामक इस दुकान में विभिन्न प्रकार के मसाले उचित मूल्य पर बेचा जाएगा। रेनू बाला संचालिका ने बताया कि हमारी दुकान के सभी प्रोडक्ट मिलावट रहित रहेंगे। शुद्धता का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर सरपंच कांटी, ग्राम सचिव सुरेंद्र, ललित व समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।