फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अलमारी से सोने का कड़ा चुराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली रोड निवासी डॉ. नमन के घर से करीब तीन तोले का सोने का टुकड़ा चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने घरेलू सहायिका लक्ष्मी पर संदेह जताते हुए खरखौदा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. नमन के अनुसार लक्ष्मी कई माह से घर में काम कर रही थी। कमरे की दराज में रखा सोने का टुकड़ा 12 अगस्त को गायब मिला। पूछताछ में लक्ष्मी की बेटी ने कथित तौर पर मां की ओर से चोरी की बात बताई। फोन पर बातचीत में लक्ष्मी ने भी सोना चोरी करने और अपने पास होने की बात स्वीकार करते हुए लौटाने की बात कही, लेकिन कई दिन इंतजार के बाद भी सोना वापस नहीं किया। बाद में वह चोरी की बात से मुकर गई। डॉ. नमन ने फोन पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध होने की जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें