गांव कुरहावटा स्थित बालाजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय अमित गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उप-नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित दो बहनों का इकलौता भाई था।
गांव कुरहावटा निवासी सूरत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका खेत पालड़ी के रास्ते पर पड़ता है। रविवार को लगभग शाम 7 बजे अपने खेत में जा रहा था। जब बालाजी मंदिर के पास पहुंचा तब मेरे आगे-आगे अमित पैदल-पैदल अपनी साइड में चल रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक नामालूम वाहन ने अमित को टक्कर मार दी, जिससे घायल अमित रोड पर गिर गया। मैंने अमित को संभाला तो इसी बीच मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। घायल अमित को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामालूम वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अमित दो बहनों पर इकलौता भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन 10वीं कक्षा की छात्रा है। मृतक का पिता रमेश मजदूरी का कार्य करता है।