फोटो- 20 उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन के साथ में एलिम्को की टीम। स्त्रोत- प्रशासन
नारनौल। प्रधानमंत्री दिव्यांशा केंद्र की ओर से मंगलवार को रेड क्रॉस कार्यालय में जिले के दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक जनों की जांच की। इसके बाद उनकी सहायतार्थ एवं उनकी सुविधानुसार 36 कान की मशीन, 32 निब्रेंस, 17 कमर की बैल्ट, 11 बेंत, 5 वॉकर, 1 ट्राई साइकिल, 1 ट्राई साइकिल, 5 व्हीलचेयर एवं 9 अन्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति की प्रधान मोनिका गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार व जिला रेड क्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन तथा एलिम्को के सहयोग से कार्यक्रम संचालित किया गया। संवाद