फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 90 बोतल व 110 अध्धे बरामद, एक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- सीआईए पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब--स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव खायरा-निंबेहड़ा रोड पर कपास के खेत से 90 बोतल व 110 अध्धे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा डाला था।
विज्ञापन

टीम गस्त के दौरान सतनाली मोड़ पर मौजूद थी, उसी समय गुप्त सूचना मिली कि सुनील उर्फ बुचिया निवासी खायरा अपने खेत में बने मकान के पीछे कपास के खेत में अवैध शराब रखकर बेचने का काम करता है। तलाश की तो कपास के खेत में अवैध शराब 90 बोतल देसी शराब व कुल 110 हाफ देसी बरामद हुए। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें