फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन स्कूलों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर मिला, डीईओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
फोटो नंबर-07स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों से सवाल करते डीईओ डॉ. विश्वेश्वर कौ​शिक।
विज्ञापन
नारनौल। जिले के तीन सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर ने शिक्षकों को शिक्षण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। सोमवार को किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से विषयवार सवाल पूछे और उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। वहीं, दुलोठ अहीर स्कूल में सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत सुधार करने को कहा।
विज्ञापन

डीईओ ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुलोठ अहीर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैरावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के वास्तविक ज्ञान और समझ का आकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और पढ़ाने के तरीकों में सुधार लाने के निर्देश दिए।
डीईओ ने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए पाठ्यक्रम समय पर पूरा करवाएं। विद्यार्थियों का नियमित रिवीजन करवाने के साथ टेस्ट भी लिए जाएं, ताकि उनकी कमजोरियों को समय रहते दूर किया जा सके।
विज्ञापन

डीईओ ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थी वास्तव में कितना सीख रहे हैं। उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने पर भी जोर दिया।
कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
डीईओ ने प्रत्येक विषय में साप्ताहिक फॉर्मेटिव असेसमेंट, कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं और टेस्ट का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने सिहमा और बैरावास की विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशालाओं को क्रियाशील रखने और नियमित प्रायोगिक कार्य करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें