फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि के बीटेक विभाग की कक्षा में फटा एसी, 2.5 घंटे विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो गेट पर धरना देते विवि के छात्र संगठन प्रतिनिधि और छात्र। सूत्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड टेक्नोलॉजी (एसओईटी) ब्लॉक के एक क्लासरूम में बुधवार रात एसी फटने की घटना सामने आई। हादसे के बाद आग लग गई, लेकिन मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जब कक्षा में विद्यार्थी मौजूद नहीं थे। ऐसे में किसी प्रकार की जनहानि होने से बच गई। वहीं, घटना से नाराज विद्यार्थियों ने वीरवार रात को गेट नं. 2 को बंद कर दिया और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई एनएसयूआई के प्रतिनिधियों ने की। उन्होंने शाम साढ़े 6 बजे विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र करीब ढाई घंटे तक गेट पर रुके रहे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान सिक्योरिटी से भी उनकी कहासुनी हुई। छात्रों को प्रदर्शन के दौरान न तो कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार या रजिस्ट्रार प्रो. सुनील कमार पहुंचे और न ही संस्थान का कोई अन्य प्रतिनिधि प्रदर्शन को खत्म कराने पहुंचा। सूचना मिलने पर आकोदा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को धरने से उठाया। इस दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी व धक्का-मुक्की भी हुई। अंत में पुलिस ने छात्रों को समझाकर और कुलपति से मिलकर मामले को हल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्र प्रदर्शन खत्म कर लौट गए। इस मामले को लेकर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

संगठन नेता उत्तम राजपूत ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों की सुरक्षा को लेकर लगातार उदासीन बना हुआ है। नियमित रखरखाव के अभाव में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। यदि यह हादसा सामान्य कार्य घंटों के दौरान या किसी क्लास व लैब के समय होता, तो कई विद्यार्थियों को नुकसान पहुंच सकता था। हालांकि घटना में कक्ष, डेस्क, बिजली उपकरणों को नुकसान हुआ है। एनएसयूआई ने एसी फटने के कारणों की जांच करवाने और विश्वविद्यालय की कक्षाओं में लगे एसी सहित अन्य बिजली उपकरणों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस दौरान बीटेक, एमबीए, साइकोलॉजी, बीएड, हिंदी, यूजी व पीजी के विभिन्न विभागों से गुरदीप, प्रवेश, प्रिया रंजन, साहिल, राहुल, सचिन, सुमित समेत अन्य छात्र शामिल हुए। इस संबंध में विवि कुलपति, जनसंपर्क अधिकारी व रजिस्ट्रार संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


घटना की हो पारदर्शी जांच, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
पूर्व अध्यक्ष धीरज यादव ने मांग की कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में हुए इस हादसे की त्वरित व पारदर्शी जांच कराई जाए और दोषियों की जवाबदेही तय की जाए। छात्र नेता भूपेंद्र खातोद ने मांग की कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों, प्रयोगशालाओं और हॉस्टलों में लगे इलेक्ट्रिकल उपकरणों एवं एसी इकाइयों की तत्काल सुरक्षा जांच कराई जाए। साथ ही रखरखाव विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाए और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का लिखित आश्वासन दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई छात्र नेता व सीयूएच पूर्व इंचार्ज सुनील कमानिया ने कहा कि जब तक विवि प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की लिखित गारंटी नहीं देता और जवाबदेही तय नहीं करता, तब तक छात्र हित और सुरक्षा के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा।

जिसका एसी फटा, उसी पर बिजली उपकरणों के देखभाल की जिम्मेदारी
छात्रों ने बताया कि इलेक्ट्रिकल एंड टेक्नोलॉजी विभाग पर ही विवि के सभी बिजली उपकरणों की देखभाल की जिम्मेदारी है। अब विवि के इसी विभाग की कक्षा में एसी फटा है। उनका कहना है कि उचित तरीके से देखभाल व मरम्मत न करने के कारण यह हादसा हुआ है। यह विभाग पूरे विवि के बिजली उपकरणों की देखभाल करता है और भविष्य में कहीं बड़ा हादसा हो गया तो विवि में जान-माल की हानि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें