महिला कॉलेज में लगी अभाविप की हेल्प डेस्क।
- फोटो : Narnol
नारनौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारनौल इकाई ने बुधवार को महिला व पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए हेल्पडेस्क लगाई। इसमें छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया। नगर मंत्री तृप्ति सैनी ने बताया कि प्राचार्य से मिलकर काउंसिलिंग का समय बढ़वाने की मांग की गई। इससे किसी भी छात्र का प्रवेश रद्द न हो और सभी का दाखिला सही समय पर हो जाए। विद्यार्थी परिषद हर वर्ष इसी तरह विद्यार्थियों की समस्या हल करने हेतु संघर्षरत रहता है।
साइट में प्रॉब्लम होने के कारण विद्यार्थियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे विद्यार्थी अपना फॉर्म समिट नहीं कर पा रहे थे। इसलिए अभाविप ने राजकीय महाविद्यालय नारनौल में फिजिकल काउंसिलिंग के लिए डॉक्यूमेंट्स जमा करवाने का टाइम बढ़वाया। इस मौके पर नगर सह मंत्री विपुल बंसल, चिराग तायल, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजिका रेडी तनेजा, राधिका सैनी, यादवेंद्र सैनी, एकता, प्राची, अर्चना, पूनम, बबीता, निशा, लक्ष्य मित्तल, विभा, मीनाक्षी, मोनिका मौजूद रही।