नारनौल। केशव नगर में एक महिला और दो पुरुषों द्वारा घर में घुसकर गालीगलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने नागरिक अस्पताल में चिकित्सक से भी बदसलूकी की। इसकी शिकायत चिकित्सक और केशव नगर निवासी एक महिला ने शहर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में केशव नगर निवासी पुष्पा ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब 1.30 उनके घर पर तीन लोग बाइक पर जिसमें दो पुरुष और एक महिला आई थी जिन्होंने शराब पी रखी थी। उक्त लोग घर की दीवार कूद कर अंदर घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। वहीं उसकी जेठानी का गेट भी तोड़ दिया और अंदर घुस गए उनके साथ भी बदसलूकी की। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर गश्त के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और सचिन सोनी, सुदर्शन व ज्योति का मेडिकल परिक्षण करवाने के लिए नारनौल नागरिक अस्पताल लेकर गई। जब चिकित्सक मेडिकल परिक्षण करने लगे तो उक्त महिला व दो अन्य ने चिकित्सक के साथ गाली-गलौज की व कार्य में बाधा डाला। वहीं चिकित्सक की टेबल पर पैर रख कर बैठ गई। इस पर चिकित्सक ने भी पुलिस को एक शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।