पुलिस की विशेष टीम ने सिटी थाना में दर्ज मुकदमे में वांछित अपराधी को शनिवार देर सायं मोहल्ला मिश्रवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस के विशेष दूतों की टीम ने शनिवार सायं मोहल्ला मिश्रवाड़ा से उद्घोषित अपराधी प्रेम को पकड़ा है। आरोपी प्रेम के खिलाफ साल 2017 में थाना शहर नारनौल में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी कार्यवाही कोर्ट में चल रही थी, परंतु कुछ समय बाद आरोपी अदालत से नदारद रहने लगा। इसके चलते अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी करार कर दिया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।