फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय सिंह ने अपनी मन की भावना प्रकट की : राव नरबीर

विज्ञापन
फोटो 4प्रेसवार्ता को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री अभय सिंह ने अपनी मन की भावना प्रकट की है। कहा, कोई दो दिन बाद करता है तो कोई दो दिन पहले। यह बात उन्होंने प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवाल पूछने पर कही।
विज्ञापन

उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि हम दोनों एक ही पार्टी में हैं लेकिन विचारधारा में थोड़ा-थोड़ा फर्क हो सकता है। समय अनुसार अपनी-अपनी बात कहने का प्रजातांत्रिक प्रणाली में अधिकार है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी को लेकर कांग्रेस भ्रांतियां फैला रही है। उन्होंने कहा रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 100 दिनों से 125 दिन किया गया है। योजना का नाम मनरेगा से पहले नरेगा था। कांग्रेस शासनकाल में ऐसे बहुत सी चीजे हैं जिनका नाम गांधी व नेहरू परिवार ने रखा था ऐसी तकरीबन देश में 600 योजनाएं हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह, नांगल चौधरी से पूर्व विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली से पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
आईएमटी को लेकर प्रक्रिया जारी



उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाली दस आईएमटी में से रेवाड़ी जिले में एक आईएमटी कोसली में बनेगी जिसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। यह अहिरवाल का मुख्य जिला है। इसके लिए भूमि पोर्टल पर जमीन मांगी गई हैं, अब एक-दो माह में जिन-जिन को जमीन देनी है वह अपलोड कर देंगे। उसके उनसे बातचीत कर आगे प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

आईएमटी के लिए इंतजार
आईएमटी महेंद्रगढ़ के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी महेंद्रगढ़ में बनने वाली आईएमटी के लिए जमीन को लेकर विवाद है, अभी वहां जमीन नहीं मिली है। जिस दिन जमीन पूरी मिल जाएगी, उसी दिन हम महेंद्रगढ़ में आईएमटी बनाने की घोषणा कर देंगे। इस बारे में उनकी विधायक कंवर सिंह से भी बात हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें