फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेंटिंग प्रतियोगिता में आशी अव्वल

Thu, 20 Feb 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05निजामपुर के विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चे को प्रशस्ति पत्र दे - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
निजामपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय दनचौली में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल व स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आशी ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और इनाम देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के मुख्य शिक्षक देवेंद्र कुमार ने की। खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने जल जीवन मिशन, जल संरक्षण, व्यवहार परिवर्तन सम्प्रेषण, दूषित जल से होने वाली बीमारियां जैसे-डायरिया, त्वचा का संक्रमण, पेयजल की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें जल संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें