फोटो संख्या:57- गांव गुढ़ा में पौधों की देखभाल करती आरती--संवाद
कनीना। गांव गुढ़ा निवासी आरती ने एक साल पहले घर में बगिया लगाई थी। इससे उनको रोज की भागदौड़ से राहत मिली और अब प्रतिदिन पूजा के लिए घर में पुष्प मिल जाते हैं। एक साल से पुष्प प्रदान करने वाली यह बगिया आरती के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है।
आरती का पूजा-पाठ में अधिक मन रहता है और सुबह के समय पूजा के लिए पुष्प की आवश्यकता रहती है। इसके लिए वह गांव के बगीचे के पास जाती हैं और वहां से पुष्प लेकर आती हैं। इससे उनका आवागमन में अधिक समय लगता है।
इसके बाद उन्होंने घर में पूजा के सूखे फूल अपने घर के आगे फेंक दिए। बारिश के समय यहां से कुछ पौध निकले और इनमें फूल आए। इनका प्रयोग उन्होंने पूजा में किया तो उनको घर पर ही बगिया लगाने का आइडिया मिला।
इसके बाद उन्होंने घर पर फूलों के पौधे लगा लिए। अब उनको फूल लाने के लिए घर से बाहर नहीं जाना पड़ता। अब वह पौधों, फूलों और हरियाली की देखभाल में कुछ समय लगाती हैं।
उन्होंने अपनी बगिया में तुलसी, अपराजिता, गेंदा, मनी प्लांट, सिंगोनियम, आंवला, मीठा नीम, सफेद आक, बेलपत्र, बटरफ्लाई फ्लावर आदि पौधे लगाए हुए हैं।