फोटो संख्या:53- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता विद्य
कनीना। उपमंडल के गांव सेहलंग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जल और स्वच्छता सहायक संगठन कनीना के द्वारा जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवीर ने की। विभाग की तरफ से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने शिरकत की।
कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। विद्यार्थियों को जल जीवन मिशन आधारित वीडियो भी दिखाए गए। जिनके माध्यम से वैश्विक स्तर पर आने वाले जल संकट के बारे में समझाया गया। मोहित कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा के प्रत्येक घर तक पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। पेंटिंग प्रतियोगिता में आरती प्रथम, महिमा द्वितीय व अजीत तृतीय रहा। इस अवसर पर प्राचार्य सत्यवीर सिंह, मुरारी लाल, राकेश, शुभलता, हरीश कुमार,अनिल कुमार, प्रेम सिंह, रतिराम, कृष्ण कुमार, जितेंद्र, सपना मौजूद रहे।